Kerala News: नकली नोट छापने और उपयोग करने के आरोप में मां-बेटी अरेस्ट, जानें पूरा मामला

Summary :

केरल पुलिस ने कोट्टायम बाजार से लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कथित तौर पर नकली नोटों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है।

केरल पुलिस ने कोट्टायम बाजार से लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कथित तौर पर नकली नोटों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है।कोट्टायम पश्चिम पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंबालाप्पुझा निवासी विलासिनी (68) और उसकी बेटी शीबा (34) को गिरफ्तार किया।
लेपटॉप, प्रिंटर तथा एक स्कैनर जब्त 
लॉटरी टिकट खरीदने के लिए दिए गए नोटों पर एक लॉटरी दुकान के मालिक को संदेह होने के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद विलासिनी को पकड़ा गया।पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और 100 रुपये के 14 नकली नोट बरामद किए और इसमें उसकी बेटी भी शामिल थी।इसके बाद, पुलिस ने कुरिची में उनके किराए के घर पर छापा मारा और 500 रुपये के 31 नकली नोट, 200 रुपये के सात नकली नोट और अन्य कीमतों के कुछ नकली नोट बरामद किए।
पुलिस ने शीबा को भी हिरासत में लिया और नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए एक लेपटॉप, प्रिंटर तथा एक स्कैनर को जब्त किया।पुलिस ने कहा कि शीबा इंटरनेट से सीखकर नकली नोट छापने लगी थी और संदेह है कि उसने अपनी मां को छोटे व्यापारियों से कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था।

Desk Team