केरल में गुरूवार को एक मामला सामने आया जिसमें एक महिला काला जादू करने के आरोप में पकड़ी गई है। इस महिला ने इस काले जादू में बच्चों को शामिल किया था। पुलिस ने बृहस्तीवार को यह कदम उठाया हैं।
काला जादू करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक केरल में काला जादू करने की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उक्त वीडियो में बच्चों को काला जादू करने के दौरान बेहोश होते देखा जा सकता है। वीडियो(video)में आरोपी महिला को मंत्र बोलते और नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि बच्चे उसके ठीक सामने बैठे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के 39 वर्षीय पति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पथनमथिट्टा जिले के मलयालपुझा के रहने वाले आरोपी दंपती को मेडिकल(medical) परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ऐसी गतिविधियों में बच्चों का उपयोग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज(Veena George) ने कहा कि सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ऐसी गतिविधियों में बच्चों का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में समाज को एसी गतिविधियों का एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



