केतन हत्याकांड में नया अपडेट, आरोपी सिया के पिता को आया हार्ट अटैक! ICU में कराया गया भर्ती

Summary :

Ketan Agrawal Murder Case Latest Update: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल (Praveen Goyal Admitted to ICU) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि बेटी के खिलाफ चल रही पुलिस जांच और मामले को लेकर बढ़ते तनाव के कारण उनकी तबीयत खराब हुई।…

Ketan Agrawal Murder Case Latest Update: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल (Praveen Goyal Admitted to ICU) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि बेटी के खिलाफ चल रही पुलिस जांच और मामले को लेकर बढ़ते तनाव के कारण उनकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को हुई थी। शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिससे पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। जांच के बाद पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके करीबी दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

Neeraj Chaudhary Questioning: नीरज चौधरी से पूछताछ जारी

(credit social media)
(credit social media)

मामले में गुरुवार को एक और बड़ा मोड़ आया। पुलिस ने चेतन चौधरी के दोस्त नीरज चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि घटना के दिन और उससे पहले नीरज की क्या भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, जिस दिन केतन की हत्या हुई, उस दिन चेतन अपना मोबाइल फोन अपने घर या दुकान पर छोड़ गया था। वह अपने साथ नीरज का मोबाइल लेकर गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के दौरान सिया और चेतन के बीच बातचीत नीरज के फोन के जरिए हो रही थी।

Pune Murder Case: अक्सर एक-दूसरे के फोन का करते थे इस्तेमाल

(credit social media)
(credit social media)

चेतन के चाचा ने मीडिया को बताया कि चेतन और नीरज लंबे समय से एक-दूसरे के फोन का इस्तेमाल करते रहे हैं। उनके अनुसार नीरज पिछले तीन से चार वर्षों से उनके यहां काम कर रहा है और परिवार के काफी करीब है। हालांकि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या नीरज को हत्या की साजिश की जानकारी थी या नहीं। इसी वजह से उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच कर रहे एसपी संदीप गिल ने बताया कि केतन और सिया 31 मई को लोनावला के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर गए थे। केतन को ट्रेकिंग का काफी शौक था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसी दौरान सिया और चेतन के मन में केतन को पहाड़ी से नीचे धकेलने का विचार आया। आरोपियों ने दो बार कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद दोनों ने फिर से योजना बनाई। हालांकि उसी दिन वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका। अंततः 18 जून को कथित रूप से केतन की हत्या कर दी गई।

फोन कॉल रिकॉर्ड से बढ़ा शक

जांच में यह भी पता चला है कि पिछले छह महीनों के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,004 बार फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों ने कुल मिलाकर लगभग 238 घंटे तक बात की। कई बार उनकी बातचीत लगातार दो से तीन घंटे तक चली।

पुलिस को शक है कि इन लंबी बातचीतों का संबंध हत्या की साजिश से हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों पहले एक कैफे में मिले थे। वहां उन्होंने कथित रूप से अपनी योजना को अंतिम रूप दिया और फिर लोहागढ़ किले की ओर रवाना हुए। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कौन है Chetan Chaudhary, जिसके प्यार में Siya Goyal ने अपने होने वाले पति को उतारा मौत के घाट, फिर इंस्टा पर की नौटंकी!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।