खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की तो गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन उसके बाद अमृतपाल के लिए बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है।
एजेंसियों ने दी मौत की खबर
मौत की खबर एजेंसियों की तरफ से दी गई है। बताया जा रहा है कि खांडा आईसीयू में वो लाइफ सपोर्ट पर था। पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया। बता दें पिछले हफ्ते अवतार सिंह खांडा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
वांटेड लिस्ट में था शामिल
अवतार सिंह खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश कर रहा था। खांडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था।अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा की काफी अच्छी बातचीत थी।
कौन है अवतार सिंह खांडा
अवतार सिंह खांडा वही शख्स था। जिसे लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद गिरफ्तार किया गया था।अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खांडा ने प्रदर्शन बुलाए और उसका नेतृत्व किया। अवतार सिंह का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और वहां एक मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का हाथ था।
खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल के करीबी अवतार सिंह की बर्मिंघम में हुई मौत
Summary :
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की तो गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन उसके बाद अमृतपाल के लिए बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



