Kolkata Guest House Horror: पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले की एक महिला पर कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में हमला हुआ। हमला कोई और नहीं बल्कि उसका तमिलनाडु का रहने वाला प्रेमी ने किया। हमला में महिला बुरी तरह घायल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले 40 साल के प्रदीप कुमार सेल्वराज को 38 साल की महिला की शिकायत के आधार पर गिफ्तार किया गया है।
Woman Attacked With Knife: क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह घटना रविवार को सेंट्रल कोलकाता के बी बी गांगुली स्ट्रीट पर एक गेस्ट हाउस में हुई, जब चेक इन करने के तुरंत बाद प्रेमी जोड़े के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान सेल्वराज ने महिला पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे महिला के शरीर पर कई जगह चोटें आई। इसके बाद फिर वह गेस्ट हाउस से मौका देख भाग गया।
Kolkata Crime News: पुलिस का बयान (Kolkata Guest House Horror)
महिला की चीख पुकार सुनकर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह हमला महिला के पास कुछ जरूरी कागजात के होने से हुआ होगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।


Download Android App
Download iOS App






