Pregnant Woman Death Case: उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां धनौरा गांव में एक आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पिटाई और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।
8-Month Pregnant Woman Found Dead: क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरी घटना शनिवार देर रात की है। धनौरा टीकरी गांव निवासी आशीष की पत्नी कनक उर्फ़ कमल की उम्र महज 27 साल थी, जिसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां रेखा, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को बताया कि कमल की शादी 10 नवंबर 2024 को आशीष के साथ हुई थी। कनक 8 माह की गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कि आशीष हमेशा कनक के साथ मारपीट करता रहता था, जिसकी शिकायत कनक ने कई बार अपने माता पिता से की थी।
Baghpat Crime News: मृतका के परिवार वालों ने लगाए कई आरोप
वहीं मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि कनक मायके गई हुई थी। बीमार पड़ने पर उसके मायके वालों ने उसे आशीष के साथ हरिद्वार भेज दिया था। आशीष ने पहले बड़ौत स्थित आस्था अस्पताल में और उसके बाद बुढ़ाना के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। ससुरालियों के अनुसार, शनिवार को कनक आशीष के साथ हरिद्वार से धनौरा गांव लौटी थी और उसी रात उसकी अचानक मृत्यु हो गई। उनका यह भी कहना है कि मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए।
Pregnant Woman Death Case: पुलिस अधिकारी ने घटना पर क्या कहा?
दौघट थाना प्रभारी सूर्य दीप ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के उपरांत महिला के शव का टिकरी कस्बे में अंतिम संस्कार किया गया, जहां मृतका के पति आशीष ने मुखाग्नि दी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: कूड़े के ढेर पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश, चेहरा जला और गर्दन पर कई निशान; पुलिस कर रही पहचान


Download Android App
Download iOS App






