कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली हैं। वहीं 108 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि विपक्षी बीजेपी ने एक सीट पर कब्ज़ा कर लिया है और 4 सीटों पर आगे है। इसेक साथ ही कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो-दो वार्डों में आगे चल रही है।
KMC Ward 22 से बीजेपी की उम्मीदवार मीना देवी की जीत हुई है। उन्होंने कहा, ‘छठी बार काउंसलर बनने पर मैं बहुत खुश हूं। यह बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है। वोटिंग का तरीका निष्पक्ष नहीं था, ऐसा होता तो बीजेपी और सीटें जीतती।’

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि केएमसी के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे चल रही। बीजेपी 4 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस और माकपा 2 -2 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही निर्दलीय ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
कोलकाता नगर निगम चुनाव को 144 प्रशासनिक वार्डों में विभाजित किया गया है जिन्हें 16 नगरों में बांटा गया है। दो बूथों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाओं ने रविवार को केएमसी चुनावों को प्रभावित किया, जबकि लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज मतगणना के बाद यह पता चलेगा कि नगर निगम की सीटों पर तृणमूल कांग्रेस अपना कब्जा जमाए रखती है या फिर उसे झटका लगता है।


Download Android App
Download iOS App



