पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक व्यक्ति को अरेस्ट करने के बाद उसके पास से 4 हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को शहर के दमदम इलाके में आरोपी के आवास पर छापा मारा और दो सात एमएम की पिस्तौल और दो देशी बंदूकें जब्त कीं।उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत के एक दिन बाद कोर्ट में पेश करेगी।उन्होंने बताया कि हथियारों की तस्करी में आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



