ओड़िशा सरकार ने शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण का सफल पूर्वाभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्रा ने बताया कि देश में ओड़िशा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां राज्य की राजधानी के अलावा सभी जिलों में यह पूर्वाभ्यास किया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह पूर्वाभ्यास जिला अस्पतालों में किया गया जहां पांच सदस्यीय दलों ने कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करते हुए 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों को ‘डमी’ टीके लगाये।
महापात्रा ने बताया कि इस माह के आखिर तक राज्य में टीके के पहुंच जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि व्यापक टीकाकरण के लिए तैयारी कर ली गयी है और 3.7 लाख लोग टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध किये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



