जम्मू कश्मीर में आतंकवादी द्वारा पश्चिम बंगाल से 5 मजदूरों की हत्या को पूर्व नियोजित हत्या बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किये जाने के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि मजदूर जल्द अपने-अपने घर आने वाले थे। बनर्जी ने कहा, ‘‘लेकिन जिस तरह से उन्हें अगवा किये जाने के बाद निर्ममता से उनकी हत्या की गयी, मुझे लगता है कि पूर्व नियोजित हत्या है।’’ उन्होंने सच का पता लगाने के लिये घटना के संबंध में ‘‘कड़ी जांच’’ की भी मांग की।
घाटी में मौजूदा कानून व्यवस्था के लिये केंद्र को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं है और वर्तमान में कोई राजनीतिक पार्टी भी नहीं है। केंद्र सरकार, सेना और अन्य केंद्रीय बलों से संबंधित समूचा प्रशासन वहां की देख रेख कर रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन यूरोपीय संघ के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की यात्रा की, इसके बावजूद यह सब हुआ। आखिर उन्होंने कैसे इन गरीब बेकसूर लोगों का अपहरण किया… मैं वाकई, सदमे में हूं।’’ कुलगाम इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से 5 मजदूरों की हत्या कर दी और 1 मजदूर घायल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



