जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लोगों और किसानों की आवाज बनने के तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के प्रयास को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने एक दिन पहले ही हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव से मुलाकात की थी। राव ने रविवार को ही घोषणा की कि कि वह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ और अधिक चर्चा करने के बाद वह एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन करेंगे।

कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, यह तीसरे मोर्चे का सवाल नहीं है, इस देश के मुद्दों के समाधान के संबंध में राव के अपने विचार हैं। हमने कल लगभग तीन घंटे चर्चा की थी। किसान समुदाय और देश के सात प्रमुख शहरों के बारे में उनकी अपनी अवधारणा है तथा राष्ट्रीय स्तर पर उसे लागू करने के बारे में उनकी अपनी सोच है।उन्होंने कहा कि राव ने अपने प्रयास में जद (एस) से सहयोग मांगा है।पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पुत्र कुमारस्वामी ने कहा, एक छोटी पार्टी के रूप में हम जो अनुभव साझा करते हैं, उनके आधार पर, मैंने किसानों और देश के लोगों के मुद्दों के लिए हर प्रकार से सहयोग देने और उनके साथ हाथ मिलाने का आश्वासन दिया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का एक राष्ट्रीय विकल्प मुहैया करने की कोशिश कर रहे राव ने कहा था कि टीआरएस विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा जारी रख कर ‘‘वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंडे’’ पर आम सहमति पर पहुंचेगी।


Download Android App
Download iOS App



