Kunal Ghosh: लोकसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ी कार्यवाही किया है। टीएमसी ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटा दिया है। इस दौरान टीएमसी का कहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कुणाल घोष की विचारों की अभिव्यक्ति हमारे पार्टी से मेल नहीं खा रहा है।
Highlights:
- टीएमसी ने अपने ही नेता पर की बड़ी कार्यवाही
- टीएमसी ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटाया
- कुणाल घोष के बयानों को पार्टी से जोड़ने पर किया जा सकता कानूनी कार्यवाही
- कुणाल घोष ने भाजपा प्रत्याशी तापस राय की तारीफ की
‘कुणाल घोष के बयान टीएमसी पार्टी से नहीं खाती मेल’
बता दें कि टीएमसी ने कुणाल घोष को महासचिव के पद से हटाने को लेकर उनके विचारों की अभिव्यक्ति को कारण बताया है। टीएमसी ने अपने बयान में बताया कि कुणाल घोष आजकल ऐसे बयान दे रहे जो पार्टी को मेल नहीं खाते हैं। इसलिए, यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि ये उनकी निजी मामला है। उन्हें पार्टी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
‘कुणाल घोष के बयानों को पार्टी से जोड़ने पर किया जा सकता कानूनी कार्यवाही’
टीएमसी ने आगे बताया कि अब उनके बयानों का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। टीएमसी मुख्यालय से जारी बयानों को ही पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए। टीएमसी ने मिडिया आउटलेट्स के माध्यम से आग्रह किया है कि उनके विचारों को टीएमसी पार्टी से न जोड़े, क्योकि ऐसे में कानूनी कार्यवाही की आवश्यता हो सकती है। इस आउटलेट्स पर TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन का हस्ताक्षर से अधिकारिकरण किया गया है।
कुणाल घोष ने भाजपा प्रत्याशी तापस राय की तारीफ की
आज यानी 1 मई को उत्तर कोलकाता में रक्तदान शिविर का आयोजन था, जो चुनाव के समय सामाजिक होने की जगह राजनितिक कार्यक्रम बन गया था। सुबह में कुणाल घोष ने भाजपा प्रत्याशी तापस राय की तारीफ की थी। इस दौरान कुणाल ने कहा कि वे जन प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है। उनका दरवाजा लोगों के लिए हमेशा खुला रहता था। आगे उन्होंने कहा कि हम तापस राय को अपने पार्टी में एक परिवार की तरह रखना चाहते थे। आज वह दूसरे पार्टी के उम्मीदवार हैं।
TMC removes Kunal Ghosh from the post of General Secretary of the state organization for “expressing views that do not align with those of the party”. pic.twitter.com/bGZkmyUqMP
— ANI (@ANI) May 1, 2024


Download Android App
Download iOS App



