Kunki Chowdhury Fake Beef Viral Video : असम राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में राज्य में विवादित मुद्दे गरमाने लगे हैं. विभिन्न राजनीतिक दल लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच चुनावी माहौल में बीफ विवाद एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम जातीय परिषद (AJP) के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने AJP उम्मीदवार कुंकी चौधरी और उनकी मां सुजाता गुरुंग चौधरी पर बीफ खाने के आरोपों को लेकर हमला बोला है, जिससे चुनावी माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है।
Kunki Chowdhury Fake Beef Viral Video: बीफ विवाद ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

बीफ को लेकर उठे विवाद ने असम में बीजेपी और AJP के बीच टकराव को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बीफ खाने की परम्परा को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. उन्होंने दावा किया कि उनके आग्रह के बाद कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी अब बीफ की बजाय भैंस का मांस खा रहे हैं.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में लागू पशु संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वालों को तीन साल तक की सजा हो सकती है.
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बहस और भी तेज हो गई है।
Viral Video Controversy: वायरल वीडियो का मामला

दूसरी ओर, असम जातीय परिषद ने इस पूरे विवाद को राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताया है। बीफ विवाद के बीच गुवाहाटी में एक रैली के दौरान कुंकी चौधरी को विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी ‘AJP गो बैक’ के नारे लगाते नजर आए।
कुंकी चौधरी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एक AI-जनित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘इतनी बेताबी क्यों? बीजेपी का आईटी सेल ऐसे वीडियो बनाने में इतना पैसा और मेहनत क्यों खर्च कर रहा है? अगर उन्हें वीडियो बनाना ही है, तो वे मेरे घर आ सकते हैं और मैं बयान दूंगी’.
जोरहाट में सरमा का शक्ति प्रदर्शन
इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट में एक बड़ा रोड शो किया। इस सीट को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का मजबूत गढ़ माना जाता है। गोगोई यहां से सांसद हैं, जबकि मौजूदा भाजपा विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी चुनावी मैदान में मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
रोड शो के दौरान सरमा ने दावा किया कि जोरहाट की जनता का भारी समर्थन गोस्वामी को मिल रहा है और वे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि असम की सभी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें – हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत























