‘रिजल्ट में नंबर बढ़वाने हैं, तो पैसे भेजें…’, UP बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को किया अलर्ट, जारी किया नोटिस

Summary :

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार ख़त्म होने वाला है। जैसे-जैसे रिजल्ट का समय नजदीक आ रहा है, छात्रों और अभिभावकों को ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान जालसाज फर्जी वादों के जरिए छात्रों को निशाना बना सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि फोन कॉल, SMS या ईमेल के माध्यम से नंबर बढ़ाने का दावा पूरी तरह झूठा है और ऐसे किसी भी ऑफर पर भरोसा न करें। बोर्ड के अनुसार, पिछले वर्षों के ये देखा गया है की ठग छात्र-छात्राओं से सीधा संपर्क करते हैं और उनसे परीक्षा से जुड़ी…

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार ख़त्म होने वाला है। जैसे-जैसे रिजल्ट का समय नजदीक आ रहा है, छात्रों और अभिभावकों को ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान जालसाज फर्जी वादों के जरिए छात्रों को निशाना बना सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि फोन कॉल, SMS या ईमेल के माध्यम से नंबर बढ़ाने का दावा पूरी तरह झूठा है और ऐसे किसी भी ऑफर पर भरोसा न करें।

बोर्ड के अनुसार, पिछले वर्षों के ये देखा गया है की ठग छात्र-छात्राओं से सीधा संपर्क करते हैं और उनसे परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांगते हैं। कई बार ये लोग खुदको बोर्ड का अधिकारी बताकर दावा करते हैं कि उनके पास रिजल्ट या डेटाबेस तक पहुंच हैं और पैसे लेकर नंबर बढ़ा सकते हैं। हालांकि ये पूरी तरह फर्जी है और छात्रों को ठगने का एक तरीका है।

UP Board Result 2026: पैसे के बदले नंबर बढ़ाने का लालच दे सकते हैं ठग

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने एक सूचना जारी की है। नोटिस में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों के अनुभव के आधार पर यह सूचना दी जा रही है कि 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों द्वारा गुमराह किया जा सकता है।

नोटिस में आगे बताया गया है कि बोर्ड रिजल्ट में नंबर बढ़ावाने के नाम पर जालसाज कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं। नोटिस में कहा गया है कि ये साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर उनके अंकों की डिटेल्स देने और पैसे के बदले नंबर बढ़ाने का लालच दे सकते हैं, साथ ही यह भी दावा कर सकते हैं कि उनकी पहुंच मुख्य डेटाबेस तक है और इसके लिए वे परिषद् के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।

दोषियों के खिलाफ उठाये जाएंगे सख्त कदम

UPMSP ने स्पष्ट कहा है कि वह कभी भी छात्रों या अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं करता और न ही पैसे लेकर नंबर बढ़ाने जैसी कोई प्रक्रिया मौजूद है। इसलिए, ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या ईमेल से सवधान रहना बहुत जरूरी है। बोर्ड ने यह भी बताया कि राज्य पुलिस के साथ मिलकर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों दी ये सलाह

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे रोल नंबर, बैंक डिटेल्स या अन्य संवेदनशील डेटा किसी के साथ साझा न करें। अगर धोखाधड़ी का शक हो, तो तुरंत सबूत सुरक्षित रखें और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह या लालच में न आएं।

यह भी पढ़ें: ‘हमने उसे ढूंढ निकाला…’, ईरान में भारी बमबारी के बीच सुरक्षित निकाला गया अमेरिकी पायलट, ट्रंप ने किया कंफर्म

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।