महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर द्वारा एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की मांग पूरी करने से मना करने पर दो लोगों ने कुल्हाडी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दाइघर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ने बताया कि सचिन पाटिल और गुरुनाथ भोइर नामक आरोपी पिछले दो सप्ताह से 36 वर्षीय शिकायतकर्ता से यह कहते हुए जबरन धन वसूली की कोशिश कर रहे थे कि उसने अपने व्यवसाय से बहुत कमाई की है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुधवार की रात शिकायतकर्ता के घर धन लेने गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। जब बिल्डर ने विरोध किया और उनके प्रयास को विफल कर दिया तो दोनों ने कुल्हाड़ी से शिकायतकर्ता पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



