ऋषिकेश : ग्लोबल सिटीजन इण्डिया साथ ही द ग्लोबल एजुकेशन एंड लीडरशिप फाउंडेशन एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस, परमार्थ निकेतन की पहल से वाशअप अभियान अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दीप प्रज्जवलित कर लांच किया। जिसका उद्देश्य जल, स्वच्छता और स्वच्छता के मुद्दों के विषय में जागरूकता बढ़ाने है।
इस अभियान की शुरूआत उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, परमार्थ निकतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती, ग्लोबल एजुकेशन एंड लीडरशिप फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष शिव खेमका एवं 21 देशों से आये युवा प्रतिनिधियों ने सहभाग किया।
देश को रचनात्मक युवाओं की जरूरत
वैश्विक युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि युवाओं में अनन्त ऊर्जा विद्यमान होती है उसे सही दिशा में लगाने हेतु प्रेरित करना ही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।
– विक्रम सिंह


Download Android App
Download iOS App



