भाजपा के संपर्क अभियान के तहत Amit Shah ने Ratan Tata से मुलाकात की 

Summary :

भाजपा अध्यक्ष Amit Shah ने आज उद्योगपति Ratan Tata से 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के ‘ संपर्क फॉर समर्थन ’ अभियान के तहत मुलाकात की।

मुंबई : BJP अध्यक्ष Amit Shah ने आज उद्योगपति Ratan Tata से 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के ‘ संपर्क फॉर समर्थन ’ अभियान के तहत मुलाकात की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी इस दौरान मौजूद थे। शाह ने दक्षिण मुंबई में टाटा के आवास पर उनसे मुलाकात की। बैठक के दौरान शाह ने पिछले चार वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों और उसकी पहल पर चर्चा की। यह बैठक तकरीबन 30 मिनट तक चली। शाह ने आज दोपहर यहां पहुंचने पर फडणवीस , दानवे , राज्य मंत्री विनोद तावड़े और संगठन सचिव विजय पुराणिक के साथ उपनगरीय बांद्रा में रंगशारदा में संक्षिप्त बैठक की।

शाह के आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने की उम्मीद है। यह मुलाकात ऐसे दिन में होनी है जब शिवसेना ने उपचुनावों में हार के बाद भाजपा के संपर्क अभियान पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह आगामी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। भाजपा ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखकर ‘ संपर्क फॉर समर्थन ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के करीब 4000 पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों की एक लाख जानी – मानी हस्तियों से संपर्क करेंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team