तेलंगाना मंत्रिमंडल ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को रविवार को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। हालांकि लोगों को हर दिन सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक रियायत मिलेगी। मौजूदा लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो रही थी।
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के दफ्तर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने राज्य में लागू लॉकडाउन को कल (31 मई) से अगले 10 दिनों तक जारी रखने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन को विस्तार देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक की थी।
मंत्रिमंडल की बैठक से पहले, एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विट में राव से लॉकडाउन का विस्तार नहीं करने की गुजारिश करते हुए कहा कि यह कोविड-19 से निपटने की रणनीति नहीं है और महामारी से निपटने का लंबे समय का समाधान सार्वभौमिक टीकाकरण है।
The only long-term solution is universal vaccination. Lockdowns give a cruel choice to the poor: poverty, police atrocities or pandemic. They make a public health crisis into a law and order problem. They are neither a scientific nor a humanitarian strategy. 4/5
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 30, 2021
ओवैसी ने सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में कहा, “ अगर मकसद भीड़ कम करना है तो हम रात्रि कर्फ्यू (शाम छह बजे से) या कोविड क्लस्टरों के लिए अल्प लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं। लेकिन यह उम्मीद करना कि 3.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में चार घंटे की रियायत के साथ हफ्तों तक रहें, यह सही नहीं है।” हैदराबाद से सांसद ने कहा कि तेलंगाना में 12 मई को लॉकडाउन की घोषणा करने से पहले कोविड-19 के मामले कम होने लगे थे।


Download Android App
Download iOS App



