Lok Sabha Election 2024: शरद पवार ने सुप्रिया सुले को लेकर कही बड़ी बात

Summary :

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को लेकर अचानक से चर्चा होने लगी है क्योंकी उन्होंने बीते दिनों एनसीपी से इस्तीफा देने की बात कही थी। तबसे ही एनसीपी के अध्यक्ष को लेकर सियासी भूचाल आ गया सब को इंतजार था की अब एनसीपी कौन संभालेगा। कई लोग कहने लगे की सुप्रिया सुले एनसीपी संभालेंगी कई लोग कह रहे थे की उनके भतीजे कमान संभाल सकते है

महाराष्ट्र की राजनीति में  शरद पवार को लेकर अचानक से चर्चा होने लगी है क्योंकी उन्होंने बीते दिनों एनसीपी से इस्तीफा देने की बात कही थी। तबसे ही एनसीपी के अध्यक्ष को लेकर सियासी भूचाल आ गया सब को इंतजार था की अब एनसीपी कौन संभालेगा। कई लोग कहने लगे की सुप्रिया सुले एनसीपी संभालेंगी कई लोग कह रहे थे की उनके भतीजे कमान संभाल सकते है लेकिन उनके समर्थकों ने किसी दूसरे को स्वीकार करने से मना कर दिया।
 पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया
इसके बाद काफी हंगामा हुआ और आखिर पवार ने अपना इस्तिफा वापस ले लिया। इसके बाद शरद पवार  ने रविवार को कहा कि उनकी बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले  ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें पार्टी का नेतृत्व करने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं और वो अपना पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव 2024 पर केंद्रित करें ।
पवार ने इस्तीफा वापस लिया
शरद पवार के मुताबिक बारामती सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वो अभी कोई नई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। 2 मई को अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद एनसीपी चीफ ने तीन दिनों के अंदर अपने इस्तीफे का फैसला वापस ले लिया।
सुप्रिया सुले आगे संभाल सकती है जिम्मेदारी
इसी के साथ शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सुप्रिया को सात बार सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुना गया है। इसी के साथ शरद पवार ने यह भी संकेत दिया कि बारामती सांसद सुप्रिया सुले भविष्य में यह जिम्मेदारी ले सकती हैं। वहीं सुप्रिया के मुताबिक वो अभी लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा फोकस हैं और किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं।
 रैली की तारीखो का एलान किया
शरद पवार ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी यानी एमवीए (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) को लेकर कहा कि जल्द ही पुणे, नासिक और कोल्हापुर में वज्रमूठ रैली के आयोजन की तारीखों का एलान किया जा सकता है। बता दें कि शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद एमवीए ने थोड़े समय के लिए रैलियों को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद अब फिर से तारीखों का एलान किया जाएगा, क्योंकि शरद पवार ने अपने इस्तीफे का फैसला वापस ले लिया है।

Desk Team