मध्यप्रदेश : लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को CM शिवराज ने किया खारिज, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

मध्यप्रदेश में पूर्णबंदी की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने राज्य में गुरुवार से ‘लॉकडाउन’ करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।

मध्यप्रदेश में पूर्णबंदी की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने राज्य में गुरुवार से ‘लॉकडाउन’ करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में खबर चल रही है कि मध्यप्रदेश में कल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

यह खबर पूर्णत: निराधार है। राज्य में लकडाउन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ज्ञात हो कि राज्य के कई हिस्सों में सात दिन तक की पूर्णबंदी की गई है। इसी बीच ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि पूरे राज्य में पूर्णबंदी की जाने वाली है। चर्चाओं के जोर पकड़ने पर मुख्यमंत्री चौहान को ही तस्वीर साफ करना पड़ी है।

Desk Team