मध्य प्रदेश : भाजपा के पूर्व मंत्री यादव ने महिला कलेक्टर के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान

Summary :

भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने मंच से ही अपने संबोधन में राजगढ़ जिले की महिला कलेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन करने और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का लगाया आरोप।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन में आज बड़े नेताओं के जुटने के बीच भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया। 
यादव ने मंच से ही अपने संबोधन में राजगढ़ जिले की महिला कलेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन करने और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने एक अपमानजनक टिप्पणी भी कर दी। यह टिप्पणी कुछ ही समय में सोशल मीडिया में वायरल हो गयी और कांग्रेस नेताओं ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा को ही निशाने पर ले लिया। 

विजयवर्गीय ने कमलनाथ सरकार को दी चेतावनी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता कोई रसगुल्ला नहीं हैं, जिन्हें कोई आसानी से खा ले

कांग्रेस नेताओं ने इस टिप्पणी को सिर्फ कलेक्टर का नहीं, संपूर्ण महिला जगत का अपमान बताया और कहा कि यह टिप्पणी घोर आपत्तिजनक, निंदनीय और भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर करने वाली है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल यादव का राजगढ़ कलेक्टर को लेकर दिया गया बयान अशोभनीय और निंदनीय है। यह बयान भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को भी उजागर करता है। 
उन्होंने भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि क्या ऐसे ही होगा महिलाओं का सम्मान। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। ब्यावरा में दो दिन पहले सीएए के पक्ष में कुछ संगठनों की ओर से प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। 

ममता ने अमित शाह से CAA की धाराओं पर मांगा स्पष्टीकरण, केन्द्र पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

राजगढ़ जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसी बात को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विवाद के चलते कलेक्टर और अन्य महिला अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गयीं। 
इस घटना पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कलेक्टर पर सरकार के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया था। इसी घटना के खिलाफ आज ब्यावरा में भाजपा ने बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव भी शामिल रहे।

Desk Team