राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावटऔर गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही शिवराज सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। वहीं मध्यप्रदेश में कैबीनेट विस्तार से पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गिर्राज दंडोतिया और इमरती देवी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उपचुनाव में हारने के बाद आज सरकार ने 6 महीने का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद इस्तीफा स्वीकार कर आज नोटीफिकेशन जारी कर दिया है।
बता दें की दोनों निवर्तमान विधायकों द्वारा 6 माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा स्वीकार किया गया। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इमरती देवी और दंडोतिया के अलावा एदल सिंह कंषाना भी चुनाव हारे थे लेकिन उन्होंने चुनाव परिणाम आने के बाद ही 48 घंटे के अंदर ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि सरकार ने बाकी दोनों मंत्रियों के इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं लिया था। सरकार ने कंषाना का इस्तीफा 27 नंवबर को स्वीकार कर लिया था। अब कैबिनेट विस्तार से पहले दोनों के इस्तीफे मंजूर किए गए। दोनों ने 6 माह का कार्यकाल पूरा किया।


Download Android App
Download iOS App



