मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी की कल इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर बैठक हुई। बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार बनाएगी।
नाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने की बात कही
बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में मौजूदा सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया। बैठक में श्री कमलनाथ, श्री वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल सहित सभी नेताओं ने चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने की बात कही।
पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे
उन्होंने कहा कि बैठक में एक एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



