Madhya Pradesh Municipal Elections: चंद वोटों से हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी की सदमें में हार्ट अटैक से मौत

Summary :

मध्यप्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जा रहा हैें, कई जगह मतगणना जोर चल रही हैं। लेकिन रीवा नगर पंचायत से बहुत बुरी खबर सामने आयी हैं, जंहा एक कांग्रेस की प्रत्याशी की 14 वोट से मिली हार के कारण सदमें में हार्ट अटैक में मौत हो गई हैं।

मध्यप्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जा रहा हैें, कई जगह मतगणना जोर चल रही हैं।  लेकिन रीवा नगर पंचायत से बहुत बुरी खबर सामने आयी हैं, जंहा एक कांग्रेस की प्रत्याशी की 14 वोट से मिली हार के कारण सदमें में हार्ट अटैक में मौत हो गई हैं। रीवा के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण की जान चली गई है। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से महज 14 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 
रीवा में कांग्रेस के जाने माने कार्यकर्ता थे हरिनाराय़ण
कांग्रेस उम्मीदवार हरिनारायण को वार्ड 14 से प्रत्याशी बनाया था।  वह कांग्रेस के रीवा में जाने माने कार्यकर्ता भी थे। लेकिन परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी ने उन्हे शिकस्त दे दी थी। हार का सदमा हरिनारायण सहन नहीं कर पाए। उन्हें हार के तुरंत बाद हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। हरिनारायण की मौत से उनके परिजनों और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिनारायण ने चुनाव में जीत के लिए सभी वर्ग के लोगों के बीच के जाकर समर्थन जुटाने के लिए  मेहनत की थी और वह जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त थे। 
आपको बता दे की मध्यप्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव का परिणाम आ रहा हैं, जिसमें भाजपा व बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही हैं। मध्यप्रदेश में बीजेपी सभी मेयर पद कब्जाने की ओर आगे बढ़ रही हैं । रीवा नगर पालिका  में भी भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। सतना , भोपाल व ग्वालियर , बुरहानपुर में भाजपा जीत भी दर्ज कर चुकी हैं ।  

Desk Team