मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले में आबकारी विभाग के ऑफिशियल व्हाट्सप्प ग्रुप में पोर्न क्लिप डालना एक अफसर को भारी पड़ गया। इस हरकत के चलते असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर (ADEO) को निलंबित कर दिया गया है। अफसर ने जिस ग्रुप में पोर्न क्लिप सेंड किया था, उसमें महिला कर्मचारी भी थीं।
अपर आबकारी आयुक्त आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया कि इस वॉट्सएप ग्रुप में विभाग की महिला कर्मचारी भी जुड़ी हैं, जिन्होंने इस मामले में आपत्ति दर्ज कराते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी।विभागीय जांच में उक्त अधिकारी को इस कृत्य के लिए दोषी पाया गया।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के ऑफिशियल व्हाट्सप्प ग्रुप में 23 मई की शाम को अश्लील पोस्ट डालने पर एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर पी अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। यह मध्य प्रदेश सिविल सेवा के आचरण नियम के विरुद्ध तो है ही, शासन की महिला नीति के भी खिलाफ है।
आदेश में लिखा गया है कि इससे पहले पहले भी आरपी अहिरवार के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। निलंबन के दौरान उक्त अधिकारी को इंदौर के उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



