मध्य प्रदेश : रामपाल सिंह को मिला केबिनेट मंत्री दर्जा

Summary :

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सियासी हलचल के चलते कुछ नए और बड़े बदलाव दिखाना राजनीति के लिहाज से कोई नई बात नहीं है।

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सियासी हलचल के चलते कुछ नए और बड़े बदलाव दिखाना राजनीति के लिहाज से कोई नई बात नहीं है। जैसे – जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते रहेंगे सभी राजनीतिक दल अपने रूठो को मानाने और पर्दे के पीछे काम करने वालो को अपने नजदीक करने में जुट जाएंगे।  ऐसे ही एक करीबी विधायक को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कैबिनेट में जगह दी।  
दीनदयाल अंत्योदय योजना का  दायित्व 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामपाल सिंह को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को सफल होने की शुभकामनाएं भी दी है। विधानसभा चुनाव में करीबन 3 महीने ही शेष है ऐसे सियासी समीकरण बदलने के लिए नेताओँ को कार्य करने के लिए मोटिवेट किया जा रहे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना का  दायित्व सौंपा है।  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी 
केबिनेट में शामिल होने के बाद रामपाल सिंह को बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से बधाई मिल रही है।  विधायक रामपाल सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाते है।  वर्ष 2020 में सत्ता में परिवर्तन के बाद पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नही मिली थी।  

Desk Team