मध्य प्रदेश के धार से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने डायन होने के शक में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। इस दौरान महिला रहम की भीख मांगती रही घटना। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला 5 अक्टूबर का है, ग्रामीणों ने अन्धविश्वास के चलते महिला की नजर होने के शक में उसके साथ बर्बरता को अंजाम दिया। आरोपी रात में महिला के घर में घुसे और उसके साथ गालीगलोच की। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की महिला पर लात घूंसे बरसाए गए। इतने से मन नहीं भरा तो महिला के बदन से सारे कपड़े उतार दिए।
इस दौरान 40 वर्षीय महिला लगातार रहम की भीख मांगती रही, परंतु उसके साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी करना नहीं छोड़ा। आरोपितों को आशंका थी कि महिला जादू-टोना जानती है। जिसके चलते ही उनके परिवार की महिला की तबीयत ठीक नहीं हो रही है। महिला ने काला जादू किया है।

घटना पर SP धार आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि महिला के साथ गलत व्यवहार किया गया। घटना का पता चलते ही मनावर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों लालू, उदय, रागलिया और संतोष पर विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इनमें से लालू, उदय और रागलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है।


Download Android App
Download iOS App



