कोरोना महामारी ने कई राज्यों में एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। बढ़ते मामलो में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे हैं। पॉजिटिव मामले बढ़ने से एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में हालात को काबू करने के लिए उद्धव सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना का केहर बरकरार है। कोरोना संक्रमण के 1,169 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,75,452 हो गई। अधिकारी ने रविवार को बताया कि नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से जिले में छह और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक 6,332 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।
अधिकारी के मुताबिक ठाणे जिले में कोविड-19 से मृत्युदर 2.30 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 2,60,223 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 94.47 प्रतिशत है। अधिकारी के मुताबिक ठाणे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,897 है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अबतक 46,618 लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं और 1,207 मरीजों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



