महाराष्ट्र में कोरोना की स्पीड बरकरार, 339 मरीजों की मौत और 14,161 नए मामले सामने आए

Summary :

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गयी।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार 339 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,698 हो गयी। 
इस बीच 11,749 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4,70,873 हो गयी। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71.62 है जबकि मृत्यु दर 3.30 प्रतिशत है। राज्य में अभी 1,64,562 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं वहीं अब तक 34,92,966 लोगों का परीक्षण किया गया है। 
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,700 हो गयी। बृहन्नमुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
बृहस्पतिवार को धारावी में 17 मामले सामने आए थे जो अगस्त में किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी। अधिकारी ने बताया कि कुल 2,700 मामलों में से 2,348 मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 92 लोग संक्रमित हैं। 

Ujjwal Jain