पुणे : महाराष्ट्र के सांगली शहर में बाजार क्षेत्र में आग लगने से कम से कम पांच दुकानें जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि यहां से लगभग 240 किलोमीटर दूर सांगली में रविवार रात करीब 11 बजे मारुति रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान में आग लग गई, जिसने बेकरी और एक राशन स्टोर समेत आसपास की चार अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि दुकानों में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामान आग में पूरी तरह जल गए।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए चार से पांच दमकल भेजे गए और आग बुझाने में लगभग दो घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग पटाखे के कारण लगी या किसी और वजह से, घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



