पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट क्षेत्र में स्थित अपने आवास में रविवार रात काली पूजा की। बनर्जी के आवास पर पिछले चार दशक से काली पूजा हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूजा के लिए पूरे दिन का व्रत रखा, भोग बनाया। पूजा में तमाम वीवीआईपी, कैबिनेट मंत्रियों, नेताओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूजा के दौरान यज्ञ किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी पत्नी के साथ रविवार को काजी पूजा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। वह करीब दो घंटे वहां रहे। यहां तक की पूजा के लिए मुख्यमंत्री ने अपने दरवाजे सभी के लिए खोल दिए थे। आम लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



