मुंबई में धारावी झुग्गी झोपड़ी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए वैश्विक रोल मॉडल के रूप में उभरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली प्रशंसा के परिप्रेक्ष्य में यह बात शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घ्रेबेयेसस ने शुक्रवार को जिनेवा में डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि पूरी दुनिया से कई उदाहरण हैं जिसमें दिखा है कि कोरोना वायरस का प्रसार चाहे जितना भी तेज हो, उसे नियंत्रण में लाया जा सकता है।
सीएम गहलोत का दावा – भाजपा के लोग षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनकी सरकार स्थिर है और पांच साल चलेगी
उन्होंने कहा था, ‘‘इसके कुछ उदाहरण हैं- इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया तथा मेगासिटी मुंबई की सघन बस्ती धारावी।’’ ठाकरे ने कहा कि धारावी ने दुनिया को दिखाया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को आत्म अनुशासन और सामुदायिक प्रयासों से रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि धारावी में 82 फीसदी रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे वहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या महज 166 रह गई है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘‘धारावी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है कि महामारी के प्रसार पर कैसे काबू पाएं।’’
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की श्रृंखला तोड़ने में बृहन्मुंबई महानगर पालिका, निजी चिकित्सकों, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय निवासियों के मिले जुले प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा आसान नहीं थी। समन्वित प्रयासों से धारावी कोरोना वायरस के उन्मूलन की राह पर है।’’


Download Android App
Download iOS App



