महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सबसे अधिक 31,855 नए मामले सामने आए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 25,64,881 हो गई है। इससे पहले राज्य में 21 मार्च को संक्रमण के सबसे अधिक 30,535 मामले सामने आए थे।
अधिकारी ने कहा कि 95 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 53,684 हो गई है। दिनभर में 15,098 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 22,62,593 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,47,299 है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 5,190 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,74,641 हो गई है। अब तक 11,610 रोगियों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



