महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का दर्द झलका है। उन्होंने अपनों पर ही छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर एक कार्टून तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उद्धव ठाकरे को पीछे से दिखाया गया है। तस्वीर के साथ मराठी में लिखा, नेमके हेच घडले!, जिसका मतलब है ‘यह सच में हुआ है’।
संजय राउत ने जो कार्टून शेयर किया है उसमें दिख रही तस्वीर उद्धव ठाकरे जैसी है। कार्टून के साथ दिखाने की कोशिश हुई है कि उनके पीठ पर धोखे से वार किया गया है। राउत का ये निशाना पार्टी के बागी नेता एकनाथ शिंदे पर है।
नेमके हेच घडले! pic.twitter.com/nNkBXNAzB3
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 30, 2022
शिवसेना सत्ता के लिए नहीं, सत्ता शिवसेना…
इसके साथ ही संजय राउत ने मीडिया से कहा, कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात को इस्तीफा दिया। सुप्रीम कोर्ट से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं।


Download Android App
Download iOS App



