Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स का भंडाफोड़, जब्त की गई 32 करोड़ रूपये से भी अधिक की हेरोइन

Summary :

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन और हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन और हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई के एयरपोर्ट पर जब्त की गई ड्रग्स
सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि एक दस्तावेज फोल्डर के कवर में 31.29 करोड़ रुपये की 4.47 किलोग्राम हेरोइन व 15.96 करोड़ रुपये मूल्य की 1.596 किलोग्राम कोकीन कपड़ों के बटनों में छिपाई गई थी।
Heroin worth over 34 crore seized at Mumbai Airport
अधिकारी ने कहा, हमने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान शुरू किया और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Desk Team