महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। शुक्रवार शाम को फर्म में अग्नि उपकरण प्रदर्शन के दौरान यह आग लगी।
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा संभवत: यह प्रदर्शन कक्ष में सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ है।
घटना का सही सही कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच चल रही है। आग नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां मौजूद सभी 18 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तीन अन्य की हालत नाजुक है और उन्हें मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



