महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारत केमिकल प्लांट में ज़बरदस्त ब्लास्ट के बाद आग लग गई। घटना में प्लांट में काम करने वाले पांच कर्मचारी झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित भारत केमिकल प्लांट में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया।
बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



