महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। सभी की मौत आग में झुलसने के कारण हुई है। इस घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया है। राहत बचाव कार्य जारी है और तकरीबन 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है।
मुंबई की तरफ जा रही थी बस
एक रिपोर्ट के अनुसार स्लीपर बस यवतमाल से मुंबई की तरफ जा रही थी। तभी अचानक सुबह 4 बजे बस में आग लग गई। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग पूरे बस में लग गई थी, जिस वजह से 11 लोग उसमें जिंदा जल गए। वहीं बाकी लोग किसी भी तरह बाहर निकल कर आए, लेकिन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा कि बस में तकरीबन 40 लोग मौजूद थे। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम राहत बचाव कार्य शुरू कर चुकी है और खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर नजर बनाकर रखी है।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
वही, सीएम शिंदे द्वारा मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए है। साथ ही वह जिला अधिकारियों के संपर्क में भी बने हुए है। घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के समय सो रहे थे यात्री
इस घटना के बारे में कुछ घायलों ने बताया कि बस स्लीपर थी। जिस वजह से जब घटना हुई तो सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे। लेकिन तभी अचानक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक 11 लोग जिंदा जल गए थे। बाकी किसी भी तरह से बाहर निकले और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


Download Android App
Download iOS App



