महाराष्ट्र में पुलिस कर्मी के साथ कथित बदसलूकी के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पदाधिकारी सहित पांच लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि राकांपा के ठाणे जिले के नगर सचिव मनोज कोकणे के नेतृत्व में 25 लोग शुक्रवार की रात दीवा पुलिस चौकी में घुस गए और हमले के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ बदसलूकी की।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने रास्ता रोका और नारेबाजी की। अधिकारी ने बताया कि राकांपा कार्यकर्ता उस भीड़ में शामिल थे जिसने चौकी पर मौजूद उपनिरीक्षक के साथ गालीगलौज की और दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और राष्ट्रीय अपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



