महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अजय देवगन की फिल्म ‘Tanhaji’ को कर मुक्त किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Summary :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को राज्य में कर-मुक्त किये जाने के एक प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को राज्य में कर-मुक्त किये जाने के एक प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मनोरंजन कर से फिल्म को छूट दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।”
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने खुद मंत्रिमंडल में फिल्म के बारे में विषय को उठाया था। उन्होंने फिल्म को कर-मुक्त किये जाने के प्रस्ताव की मांग की थी। इससे पूर्व राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा था कि इस मुद्दे पर पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल में चर्चा की गई थी जहां मंत्री फिल्म को कर-मुक्त किये जाने के बारे में एकमत थे। 
फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल ने भूमिकाएं निभाई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। गत दस जनवरी को रिलीज होने के बाद से फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। 

Desk Team