बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ जांच के आदेश दिया है। एक्टर अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसकी पुष्टि की है।
शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है।अध्ययन सुमन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था। इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई पुलिस मामले की जांच करेगी।
सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीबी से कंगना रनौत से जुड़े ड्रग्स एंगल की भी जांच करने का आग्रह किया। राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कंगना ने स्वीकार किया है कि वह ड्रग लेती हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्हें कौन ड्रग सप्लाई कर रहा था। एनसीबी इस मामले की जांच कर रहा है और उसे कंगना से जुड़े मामले की भी जांच करनी चाहिए।”
गौरतलब है कि शिवसेना सांसद संजय राउत से जुबानी जंग के बीच कंगना रनौत कल मुंबई पहुंच रही हैं। मुंबई पहुंचने से पहले गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। 9 सितंबर को रनौत के मुंबई लैंड होते ही उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



