महाराष्ट्र के अमरावती में स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने एक विधायक की ओर से अवैध रूप से स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा शनिवार देर रात हटा दी।
अमरावती की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने बताया कि विधायक रवि राणा ने 12 जनवरी को राजापीठ फ्लाईओवर पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की थी। सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए राणा ने नगर प्रशासन की ओर से तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। लिहाजा, प्रशासन ने शनिवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को फ्लाईओवर से हटा दिया।
उधर, राणा ने दावा किया कि राज्यभर में ऐसी प्रतिमाएं बिना किसी अनुमति के स्थापित की जाती हैं। शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में राणा के समर्थकों ने रविवार को अमरावती के नगरपालिका आयुक्त प्रवीण अष्टीकर का पुतला जलाया। विधायक को सीआरपीसी की धारा-144 के तहत नजरबंद कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



