Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस ने मामले की दी जानकारी
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा, प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में दब गए।
डिप्टी CM अजित पवार ने जताया शोक
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, पुणे के भोसरी में सदगुरु नगर इलाके में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की घटना अत्यंत दुखद और दर्दनाक है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भोसरीच्या सद्गुरू नगर परिसरातील पाण्याची टाकी कोसळून तीन जणांचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुःखद आणि वेदनादायी आहे. मृत्यू पावलेल्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. या दुर्घटनेत पाच ते सात कामगार टाकीखाली अडकल्याची भीती आहे. पोलीस आणि अग्निशमन दलाचे अधिकारी घटनास्थळी…
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 24, 2024
घटिया सामग्री से बनाई टंकी
स्थानीय लोगों ने बताया, टंकी की दीवार काफी कमजोर थी जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाई फलस्वरूप दीवार भरभरा कर गिर गई। बिल्डर ने टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



