महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक रवि राणा समेत पांच समर्थकों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि आज संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि थी और इसी कारण विधायक अपने समर्थकों के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी प्रतिमा के पास पहुंचे थे।
पुलिस इंस्पेक्टर मनीष ठाकरे ने बताया कि राणा और अन्य लोगों ने इरविन स्क्वायर तक पहुंचने के लिए, लॉकडाउन की वजह से आवाजाही रोकने के वास्ते पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया। विधायक ने वहां आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



