मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा अपने चरम पर है। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों ही वरिष्ठ नेता एक दूसरे पर निजी हमले बोल रहे हैं। इस बीच एनसीपी नेता के दामाद समीर खान ने देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर 5 करोड़ रुपए की मांग की है।
समीर खान ने झूठे आरोपों के लिए फडणवीस को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने फडणवीस पर झूठे बोलने, मानसिक पीड़ा और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वित्तीय नुकसान के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की। गौरतलब है कि नवाब मलिक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्विटर के जरिए मुंबई एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोल रहे हैं।
अमृता फडणवीस का नवाब मलिक पर तीखा तंज, ‘बचाना है जमाई और काली कमाई’
विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी मंत्री नवाब मलिक पर कुर्ला में जमीन के एक प्रमुख भूखंड (प्लॉट) को लेकर फरार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के दो करीबी सहयोगियों के साथ कथित सौदे का आरोप लगाया था।
इतना ही नहीं नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की साली पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिसके जवाब में एनसीबी अधिकार की साली हर्षदा रेडकर ने एनसीपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक को लेकर कहा था कि वह अपने दामाद के फंसने पर बेचैन हैं और उसके चलते ही आरोप लगा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



