महाराष्ट्र की राजनीति में कई दिनों से उठा पटक जारी हैं। क्योंकि ठाकरे की सरकार के कई विधायक बागी हो चुके थे और इनका सबका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे थे। हालांकि, उद्धव ठाकरे के इस्तीफा के बाद से ही इस राज्य में बीजेपी का रास्ता साफ हो गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कल के दिन देवेंद्र फंडणवीस अगले मुख्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं।
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले डिप्टी सीएम होने वाले हैं। दरअसल नौ बर्खास्त मंत्रियों को फिर से राजनीति में मौका दिया जा रहा है और दोबारा मंत्री बनाया जा रहा हैं। लेकिन 6 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की शपथ समारोह कई चरणों में होने वाला हैं। पहले चरण में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे शपथ लेकर महाराष्ट्र में नई सरकार की गठन की अहम शुरूआत करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस की नई संभावित टीम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुट से सम्भावित मंत्रीयों की सूची इस प्रकार है जिसमे एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभाल लेने वाले हैं। शिंदे गुट से अन्य सम्भावित मंत्री- 1.दीपक केसरकर, 2-दादा भूसे. 3-अब्दुल सत्तार, 4-बच्चू काड़ू. 5-संजय शिरदाट, 6-संदीपन भूमरे, 7-उदय सामंत, 8-शंभुराज देसाई, 9-गुलाब राव पाटिल, 10-राजेंद्र पाटिल, 11-प्रकाश अबिदकर
एकनाथ शिंदे को सुरक्षा मुहैया कराई गई
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महाराष्ट्र की राजनीति को पलटने के लिए औऱ नए दौर की शुरूआत करने के लिए माननीए एकनाथ शिंदे को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



