कांग्रेस विधायक नितेश राणे को गुरुवार को राजमार्ग इंजीनियर से दुर्व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। राणे को इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। मुंबई-गोवा राजमार्ग की खराब दशा से नाराज होकर कांग्रेस विधायक नितेश राणे व उनके समर्थकों ने गुरुवार को अपना गुस्सा राजमार्ग के इंजीनियर को कीचड़ से नहलाकर निकाला था और उसे पुल से बांधने का प्रयास किया था।
राणे के साथ कांकावली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़े महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी (एमएसपी) के कार्यकर्ता भी थे। राणे पुल के एक हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखने गए थे। यह पुल कंकावली के पास गढ़ नदी पर बना है। उन्होंने सब-इंजीनियर प्रकाश शेडेकर से सड़क की खराब हालात पर सवाल किए और आपत्ति जताई कि लोगों को रोजाना कीचड़ व गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “लोग इसे रोजाना बर्दाश्त कर रहे हैं..अब इसे आप भी महसूस कीजिए।” इसके बाद लोगों ने कुछ बाल्टी कीचड़ शेडेकर पर फेंक दिया, उन्हें धक्का दिया व घेर लिया।


Download Android App
Download iOS App



