Maharashtra: विपक्ष नेता शरद पवार की अचानक तबीयत हुई खराब, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

Summary :

पवार अगले सप्ताह महाराष्ट्र पहुंचने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने वाले हैं।

विपक्ष नेता और राकांपा प्रमुख शरद पवार की कथित तौर से तबीयत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें मुबंई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपकों बता दें कि शरद पवार(81) अचानक ही बीमार हो गए वह काफी लंबे समये से राजनीति में पूर्ण रूप से एक्टिव है। 
शरद पवार को जल्द मिल सकती है छुट्टी
NCP chief Sharad Pawar admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai - India  Hindi News - NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत खराब, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए  भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक शरद पवार को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया लेकिन इसी हफ्ते ही पवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, क्योंकि आगामी समये में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़े यात्रा महाराष्ट्र में पहुंचेगी और इसमें शरद पवार औपचारिक रूप से शरीक होंगे। 
ठाकरे भी भारत जोड़ों य़ात्रा में सम्मिलत होंगे?
शरद पवार अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें चार से पांच नवंबर को होने वाले एक कार्यक्रम में अपना योगदान देंगे। राहुल गांधी के द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शरद पवार के साथ-साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी सम्मिलत होने की संभावना जताई जा रही है। ठाकरे को इस यात्रा में सम्मिलत होने के लिए न्योता भेजा गया था लेकिन उन्होंने अभी तक परिस्थितियों के चलते इसे स्वीकारा नहीं है। 

Desk Team