महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा होने संबंधी विशिष्ट सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इस बाबत जानकारी मिली है। राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है।
आवश्यक कदम उठाकर सीएम की सुरक्षा बढ़ाई
डुंबरे ने बिना विवरण साझा किए एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। अधिकारी ने कहा कि शिंदे के ठाणे में निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे पांच अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।
आपको बता दे की शिवसेना से अलग होकर शिंदे गुट लगातार हिंदुत्व को आगे बढ़ा रहा हैं , जिसके बाद से ही कई बार उन्हें धमकी मिल चुकी हैं । महाराष्ट् में सीएम शिंदे लगातार अपनी कार्यशाली को आक्रामक व हिंदुत्व में ढाल रहे हैं । जिस कारण विपक्षी भी उन पर तंज कस रहे हैं । शिंदे ने शिवसेना से अलग होकर अपने समर्थन वाले विधायकों के साथ भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई हैं ।


Download Android App
Download iOS App



