राजस्थान में प्लेन क्रैश की सूचना मिलने के बाद ही अब मध्य प्रदेश से प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। बता दे दो विमान एक साथ क्रैश हुए हुए इससे पहले कभी दो प्लेन क्रैश नहीं हुए ये पहली बार हुआ है। बड़ी बात ये है कि दोनों ही लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास क्रैश हुए है। इनमें एक विमान सुखोई-30 है, जबकि दूसरा विमान मिराज 2000 है।

दोनों विमानों में लग गई थी आग
बातया जा रहा है दुर्घटना के बाद दोनों विमानों में आग लग गई। दोनों विमान ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन किसी कारणवश दोनों विमान आपस में टकरा गए। सूचना मिलने पर सेना के साथ स्थानीय पुलिस और बचाव दस्ते ने खोज और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर अभी तक हादसे के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पायी है। इससे कुछ ही देर पहले राजस्थान के भरतपुर में भी एक चॉपर गिरने की सूचना है। 

भारतीय वायुसेना के थे लड़ाकू विमान
जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। यह हादसा मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड में जंगल में हुआ। दोनों विमानोम को आसमान में आग लगते हुए तेज गति से दोनों जमीन की ओर आते देखा गया है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दो लड़ाकू मिराज विमान रिटर्न फ्लाइट पर आसमान में थे। गनीमत रही कि पायलट ने अपने कौशल का परिचय देते हुए कैलारस व पहाड़गढ़ शहर को दुर्घटना से बचा लिया।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर पहुंच चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



